उत्तर प्रदेश
Trending

बसपा मुखिया मायावती निकाय चुनाव में प्रचार से रहेंगी दूर,किसी भी जिले में नहीं करेंगी रैली

यूपी निकाय चुनाव: बसपा मुखिया मायावती निकाय चुनाव में प्रचार से रहेंगी दूर,किसी भी जिले में नहीं करेंगी रैली

लखनऊ।पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती नगर निकाय चुनाव के प्रचार अभियान से दूर रहेंगी। माना जा रहा है कि मायावती किसी भी जिले में रैली नहीं करेंगी।पूरी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और कोआर्डिनेटरों की रहेगी। वैसे भी बसपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए यह चुनाव अग्नि परीक्षा है, क्योंकि वह पहला चुनाव करा रहे हैं। बता दें कि बसपा का नगर निकाय चुनाव से लोकसभा चुनाव में भविष्य भी तय होगा।

पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन हो चुके हैं। वहीं दूसरे चरण के नामांकन शुरू हो गया है।पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है।बसपा ने मेयर पद पर 60 प्रतिशत मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर अपनी मंशा को स्पष्ट कर दिया है।बसपा मुस्लिम-दलित समीकरण के सहारे ही इस चुनावी मैदान में है। अब चुनाव के लिए प्रचारक भी तय होने शुरू हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री बसपा मुखिया मायावती चुनाव में केवल मार्गदर्शन करेंगी और अपने यहां वार रूम बनाकर मॉनिटरिंग करेंगी। इसके अलावा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी शायद ही किसी रैली में शामिल होंगे। बता दें कि सतीश चन्द्र मिश्रा ने विधानसभा चुनाव में पूरे यूपी में सम्मेलन किए था, लेकिन उसका अपेक्षित परिणाम नहीं मिला था। इस बार कोऑर्डिनेटरों के सहारे ही चुनाव प्रचार का काम चलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के लिए नगर निकाय चुनाव बड़ी चुनौती है।नगर निकाय चुनाव को 2024 लोकसभा चुनाव का रिहर्सल कहा जा रहा है। इसका परिणाम बताएगा कि किस पार्टी की तैयारी कैसी है। ऐसे में बसपा प्रदेश अध्यक्ष लगातार पहले चरण के लिए सभी उम्मीदवारों के संपर्क में हैं। खास तौर पर नगर निगमों में ज्यादा फोकस है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button