उत्तर प्रदेशगोंडा
Trending

गोंडा नगर को चमकाने में सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता का एक छोटा सा प्रयास

संवाददाता अय्यूब आलम

जिस गोंडा को पूर्व के वर्षों में सबसे गंदा शहर के रूप में घोषित किया गया था। आज वहीं गोंडा अपनी सूरत बदल रहा है
वहीं बताते चलें कि पूर्व के वर्षों में स्वच्छता रैंकिंग, नगर क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर जनपद गोंडा को पूरे प्रदेश में सबसे गंदा शहर घोषित किया गया था। लेकिन गंदा शहर घोषित होने के बाद जनपद गोंडा के अधिकारियों व नगर पालिका परिषद के कर्मचारी और अधिकारियों ने भी ठान लिया कि एक समय ऐसा आएगा जब जनपद गोंडा भी अपने आपको चमकता हुआ शहर के रूप में प्रदेश में स्थान हासिल करेगा। समय बीता नगर निकाय से संबंधित अधिकारी कर्मचारी ने दिन-रात लग करके मेहनत की और अभी जल्द ही रैंकिंग में हमारे जनपद गोंडा को अच्छी रैंकिंग भी प्राप्त हुई। यह तस्वीर है गोंडा नगर की साफ-सफाई और सच्चाई बयां कर रही हैं।
नगर मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अर्पित गुप्ता के निर्देशन में नगर पालिका परिषद गोंडा विगत महीनों से चमकते हुए शहर के दर्जे में चार चांद लगा चुका है।
नगर मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय गोंड अर्पित गुप्ता ने बताया कि नगर को चमकाने के लिए एक छोटा सा प्रयास नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ किया गया है जो हम सबके सामने है, ये तस्वीरें बयां कर रही हैं। आने वाले समय में गोंडा नगर को और बढ़िया शहर बनाने के लिए हम लोग मेहनत कर रहे हैं।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button