
महिला कांग्रेस की प्रदेश संगठन मंत्री बनी श्रीमती शशि मिश्रा
मैहर,पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के निर्देशानुसार प्रदेश महिला कांग्रेस में प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल द्वारा करते हुए पत्र में उम्मीद जताई है कि वो कांग्रेस की रीति-नीति एवं हमारे नेता प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी की मंशा अनुरूप कांग्रेस पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करेंगी। श्रीमती शशि मिश्रा ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन एवं पार्टी के लिए पुरजोर मेहनत करने का भरोसा दिलाया है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



