उत्तर प्रदेश

वर्तमान में होने जा रहे रबी उपार्जन गेहूं चना सरसों मसूर आदि के लिए किसानों हेतु पंजीयन

नितिन विश्वकर्मा

वर्तमान में होने जा रहे रबी उपार्जन गेहूं चना सरसों मसूर आदि के लिए किसानों हेतु पंजीयन का कार्य सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाता है। वहीं ककरहटी क्षेत्र में किसानों की जमीन का पंजीयन किसी अन्य व्यक्ति के नाम किए जाने की शिकायतें निरंतर बनी हुईं हैं।

जिनके खसरा नंबर इस प्रकार हैं -354/3 , 354/4/1 , 1833/2, 1512 इसी प्रकार अनेक किसानों की जमीन का पंजीयन फर्जी तरीके से कराए जाने की बात सामने आई है।

यह सभी पंजियन सिमरिया समिति से सांठगांठ करके बनवाए गए हैं क्योंकि इनमें पंजीयन केन्द्र का नाम सिमरिया समिति लिखकर आ रहा है ,ताज्जुब की बात तो यह है की सिमरिया से ककरहटी की दूरी लगभग 75 किमी है ।

अब देखना यह होगा कि इस मामले पर जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं।

देवेंद्रनगर क्षेत्र की खबरों के लिए जुड़े रहिए इंडिया न्यूज दर्पण से ।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button