भारतीय युवा मोर्चा गंज मंडल ने युवा चौपाल आयोजन किया युवा नीति भाजपा राष्ट्रवादी विचारों को लेकर बढ़ रही आगे: भास्कर मगरदे

अनिल दवन्डे बैतूल
बैतूल। भारतीय युवा मोर्चा नगर मंडल गंज के तत्वाधान में बुधवार को जय प्रकाश वार्ड में युवा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर वार्ड पार्षद शोभा गुड्डू निरापूरे, भाजपा नेता राजकुमार राठौर जवाहर वार्ड पार्षद विकास प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बाबु शिंग, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबा खड़िया, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कुशकुंज अरोरा शशिकांत साहू अमय वर्मा एवं आदित्य डोंगरे महेश यादव हितेश महाते एवं नव मतदाता बुजुर्ग महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए युवा हित में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद विकास प्रधान जी मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा जी उपस्थित रहे । युवाओं से संवाद करते हुए प्रधान जी ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए अच्छा कार्य कर रही है। युवा मोर्चा का यह कार्यक्रम यूथ कनेक्ट से जुड़ा हुआ है। इसलिए जागरूकता के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ मिले ऐसा प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारों को लेकर आगे बढ़ रही है और मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा युवा नीति के माध्यम से युवाओं को सीखने के साथ कमाने के अवसर देने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री द्वारा युवा नीति लागू करके युवाओं को आगे बढने और प्रोत्साहित करने का काम किया गया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा गंज मंडल बैतूल
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



