उत्तर प्रदेशजौनपुर
Trending

सावित्री बाई फुले नारी संघ संगठन द्वारा स्कुल चलो अभियान रैली का किया गया आयोजन

जौनपुर….
मछली शहर के अंतर्गत आज दिनांक 11 अप्रैल 2023 को जन विकास संस्थान, नौपेडवा, जौनपुर द्वारा संचालित दलित एवं मुसहर समुदाय के महिलाओ एवं बच्चो के जीवन स्तर में सुधार हेतु संचालित परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सराय बीका व बटनहित में सामुदायिक जन संगठन सावित्री बाई फुले नारी संघ व नारीशक्ति संगठन द्वारा प्राथमिक विद्यालय बटनहित व सराय बीका में मुसहर व दलित समुदाय के बच्चों का नामांकन हेतु स्कुल चलो अभियान रैली व गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें परियोजना से जुड़े सराय बीका , बटनहित दोनो रैली में लगभग 215 बच्चे और दलित व मुसहर समुदाय के 76 महिलाओं ने रैली में प्रतिभाग किया , और दलित समुदाय में जाकर लोगो को नामांकन कराने हेतु जागरूक किया गया नारी संगठन द्वारा रैली व गोष्टी मे सहयोग जन विकास संस्थान से कम्युनिटी डेवलपर समरबहादुर जी, सुमन जी, परियोजना कोऑर्डिनेटर अरविंद जी, प्राथमिक विद्यालय बटनहित से प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार सिंह , सहायक अध्यापक रेनू जी, पुष्प लता सिंह शिक्षामित्र , बबिता सिंह आंगनवाड़ी ग्राम पंचायत सराय बिका के प्रधानाध्यापक श्री देवी प्रसाद, सहायक अध्यापक विकास चन्द, राहुल त्रिपाठी, संध्या जी, शिक्षामित्र साधना सिंह, आंगनवाड़ी गीता कनौजिया, मीरा सरोज, पुष्पा पटेल, द्वारा सहयोग किया गया ।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button