बैतूलमध्य प्रदेश
Trending

गांजे की खेती करने वाले आरोपी को घोड़ाडोंगरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिला ब्यूरो चीफ अनिल दवन्डे बैतूल

बैतूल। घोड़ाडोंगरी गांजे की खेती करने वाले आरोपी को रविवार को घोड़ाडोंगरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 9/4/23 को मान न्यायालय में पेश करने बैतूल रवाना किया.
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीरज सोनी के निर्देशन एवं एसडीओपी महोदय सारणी रोशन कुमार जैन एवं थाना प्रभारी महोदय रत्नाकर हिग्वे के मार्गदर्शन में गांजे की खेती करने वाले आरोपी पवन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर मान न्यायालय में पेश करने हेतु रवाना किया गया है।
आरोपी द्वारा बासन्याढाना में अपने घर के पीछे खेत में गांजे की खेती की जा रही थी। जिस पर 25 मार्च को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान गांजा भी जप्त किया गया था।जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी नेपाल सिंह ठाकुर एएसआई संत कुमार परतेती, प्रधान आरक्षक भजनलाल चौहान, आरक्षक सतीश वाड़ीवा, विनीत चौधरी एवं सुरेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी द्वारा घोड़ाडोंगरी के बासन्याढाना में अपने घर के पीछे खेत में गांजे की खेती की जा रही थी। जिस पर पुलिस द्वारा गांजे के पौधे जप्त किए गए थे। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button