भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष , राज्यसभा सांसद एवं जिला प्रभारी गाजियाबाद कांता कर्दम ने किया लोनी विधानसभा का दौरा ।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष , राज्यसभा सांसद एवं जिला प्रभारी गाजियाबाद कांता कर्दम ने किया लोनी विधानसभा का दौरा ।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
इंडिया न्यूज़ दर्पण गाजियाबाद ब्यूरो चीफ नरेंद्र बंसल
राज्यसभा सांसद कांता कर्दम आज लोनी प्रवास के दौरान भाजपा कैंप कार्यालय हीरो शोरूम इन्द्रापुरी 2 न० पर पहुंची जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बूथ सशक्तिकरण एवं बूथ सत्यापन कार्यों की समीक्षा की। तथा नगर निकाय चुनाव में आवेदन करने वाली महिला कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी बातें सुनी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली अनेक जल कल्याणकारी योजना चलाई है। जिनका लाभ देश भर की महिलाओं को मिल रहा है।
आज अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं, या फिर जेल की सलाखों के पीछे हैं। उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्यों को गति प्रदान करने वाले कार्य किए जा रहे हैं। शिक्षा चिकित्सा व्यापार एवं कानून व्यवस्था दुरुस्त हुईं हैं।

कांता कर्दम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी निकाय एवं लोकसभा चुनाव 2023 के लिए कमर कसकर जुट जाएं। संगठन जिस किसी को भी निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनाकर भेजेगा सभी कार्यकर्ता एवं पार्टी के नेता गण उसको जिताने के लिए कार्य करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बलराम नगर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का राज्यसभा सांसद ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा योगेन्द्र मावी, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, जिला मंत्री सुदेश भारद्वाज, अजय गर्ग, अश्वनी कुमार, आकाश गौतम, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा अंजलि गर्ग मधु शर्मा, पंकज शर्मा, राजकुमार चौधरी, सूरज चौधरी, रामअवतार शर्मा आदि सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


