उत्तर प्रदेशगोंडा

दहेज हत्या करने वाली वांछित महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

दहेज हत्या करने वाली वांछित महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

संवाददाता अय्यूब आलम

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दहेज हत्या की वांछित अभियुक्ता मैसरी बेगम पत्नी स्व0 अब्दुल गनी नि0 रेहरा मौजा बेलवा बहुता थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को उ0नि0 बीरबल मय टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज हत्या कारित किया था। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

और निम्न अभियोग पंजीकृत किया गया

01. मु0अ0सं0-165/23, धारा 498ए,304बी,120बी व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button