उत्तर प्रदेशमथुरा
Trending

गोविन्द कुंड में मिली लाश का मथुरा पुलिस सफल अनावरण।

गोविन्द कुंड में मिली लाश का मथुरा पुलिस सफल अनावरण।
संवाददाता मोहित सैन, मथुरा।
मथुरा। कुछ समय पूर्व गोविन्द कुंड में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश की शिनाख्त कराकर सफल अनावरण कर चार नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडेय के निर्देशन में सर्विलांस टीम, नव नियुक्त प्रभारी ओम हरी वाजपेयी के कुशल नेतृत्व में अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त आन्योर की बेटी यशोदा के रूप में हुई। व बहत्तर घंटे में सफल अनावरण किया।वर्ष 2018 में गांव के ही किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी। फिर यशोदा की मां ने अपहरण का वाद पंजीकृत कराया गया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा यशोदा को बरामद कर न्यायालय में हाजिर किया। न्यायालय में महिला ने उसी व्यक्ति के साथ रहने की बात जाहिर की जिसके आधार पर वह उसी व्यक्ति के साथ चली गई। कुछ समय पश्चात् महिला के संबंध समाप्त हो गए। वर्ष 2019 में यशोदा मायके रहने आई। इसी बीच महिला की अलवर शादी करा दी। 14 फरवरी 2023 को कुएं से पानी भरने की कह कर निकली मगर वापस नहीं लौटी देख महिला के पति ने अपने घर में बताया तथा मायके वालों को भी अवगत कराया। कुछ समय फिर पता चला कि यशोदा डेढ़ महीने से गोवर्धन में रह रही है। जिस कारण मृतका के मायका वालो को आत्मगिलानी महसूस हो रहा था।इसी कारण मृतका की मां, दो सगे भाई व बहन ने हाथ बांधकर हत्या कर शव गोविंद कुंड में फेक दिया। पुलिस ने बहत्तर घंटे में सफल अनावरण किया।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button