उत्तर प्रदेशबस्ती
Trending

धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्ति का सम्पूर्ण रु0 17900/- बैंक खाता में वापस

साइबर सेल बस्ती द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्ति का सम्पूर्ण रु0 17900/- बैंक खाता में वापस कराया गया-

सूर्य देव चौधरी पुत्र गुरु प्रसाद चौधरी ग्राम-चोलखरी पोस्ट-पड़री थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती ने पुलिस अधीक्षक बस्ती के समक्ष प्रस्तुत होकर बताया कि किसी अज्ञात जालसाज द्वारा मेरे बैंक खाते से रु0 17900/- निकाल लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा प्रार्थना-पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र सिंह बस्ती, हे0का0 मोहन यादव, का0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी, का0 घनश्याम यादव,का0 संदीप कुमार का0 गौरव यादव, का0 रुपेश यादव साइबर सेल बस्ती को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिनके अथक प्रयास से ऑनलाइन के माध्यम से निकाली गयी धनराशि रु0 17900/- सूर्य देव चौधरी के बैंक खाते में वापस कराया गया। रुपया वापस आने से सूर्य देव चौधरी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रफुल्लित मन से पुलिस अधीक्षक बस्ती व साइबर सेल को धन्यवाद दिया गया।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button