
ग्राम सांडिया मे खेत में युवक का शव फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, 26 वर्षीय शख्स ने की आत्महत्या
जिला ब्यूरो चीफ अनिल दवन्डे बैतूल
बैतूल। मुलताई क्षेत्र के ग्राम सांडिया में आज सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपने खेत में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। खेत पर बेटे का शव देखकर परिजनों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले को जांच में लिया है ।
बताया जा रहा है कि सांड्या निवासी महेंद्र पुत्र गुणवंत देशमुख ( 26 साल) खेत में ही रहता था। आज सुबह वह अपने घर आया था और चाय नाश्ता करके वापस खेत चला गया। जब परिजन सुबह 11 बजे खेत गए, तो उन्होंने अपने बेटे का शव खेत में एक झाड़ पर टंगा हुआ दिखा।
परिजनों ने बताया कि बेटे महेंद्र ने रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घर में किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि महेंद्र ने ऐसा किया, क्योंकि वह सुबह आकर चाय नाश्ता करके गया था और खुश था। उसकी मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है।
साथ ही बताया कि महेंद्र खेती संभालता था व ऐसी कोई बात नहीं थी जिससे कि वह आत्महत्या करें। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि महेंद्र फांसी लगा लेगा। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच में लग गई है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



