LIVE TVअयोध्याउत्तर प्रदेशकारोबारटेक्नोलॉजीदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयविश्वव्यापारशिक्षासम्पादकीयसेहतस्वास्थ्य
Trending

एक अप्रैल से किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी

अयोध्या/रुदौली।

उप मुख्यंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को मवई ब्लॉक के कसारी गांव में चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी। होली व दिवाली पर गैस सिलिंडर मुफ्त मिलेगा। गुंडागर्दी थमी है, माफिया जेल में हैं और सबका-साथ सबका-विकास करते हुए भाजपा सरकार सबको न्याय दे रही है। उन्होंने चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया और समस्याएं भी सुनीं। इसके बाद भवदीय पब्लिक स्कूल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सामाजिक समीकरण का शानदार गुलदस्ता है। उन्होंने जय श्रीराम व जय भीम का नारा लगाते हुए कहा कि अब दूध में नींबू मिलाने की साजिश सफल नहीं होगी।

विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जातियों के नाम पर बांटकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम विपक्षी दलों ने किया। कांग्रेस, सपा व बसपा ने इनका वोट तो लिया लेकिन इनका जीवन खुशहाल कराने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सरकार की तमाम योजनाएं गिनाते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है।

उन्होंने कहा कि किसानों को सम्मान निधि के रूप में छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना में जो भ्रष्टाचार करेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भेजने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। नसीहत दी कि टिकट मांगना सबका अधिकार है। बाद में टिकट चाहे जिसको मिले, लक्ष्य हमारा हो कमल खिले..कहकर जोश भी भरा।
डिप्टी सीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि श्रीराम को काल्पनिक बताने वालों को आज बंगले खाली करने पड़ रहे हैं। जनेऊ धारण कर कहते हैं हम पुजारी हैं, दर्शन करने जाते हैं। कहा कि योगी सरकार में आज गुंडा-माफिया कांप रहे हैं। उन्हें निकाय चुनाव में जीत का मंत्र देने के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। कहा कि 2024 में उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतनी हैं।

कार्यसमिति बैठक में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, महामंत्री रामलखन रावत आदि ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। भाजपा नेता अंशुमान मित्रा ने बताया कि डिप्टी सीएम ने सर्किट हाऊस में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। कार्यसमिति में मंत्री सुरेश राही, मंत्री विजय लक्ष्मी, मंत्री दिनेश खटिक, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक डॉ.अमित सिंह चौहान सहित बड़ी सख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कामाख्या धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना
रुदौली (अयोध्या)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां कामाख्या धाम मंदिर में शुक्रवार को दर्शन-पूजन किया। मां की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी इंद्रेश कौशिक ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर के पौराणिक तथ्य की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रोली सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, एडीओ आइएसबी भगवानदीन, सीडीओ अनिता यादव, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर आदि मौजूद रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button