उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर
Trending

लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतने का किया दावा।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने योगी सरकार की 6 वर्षों की गिनाई उपलब्धिया। शाहजहांपुर मेयर की होगी रिकार्ड तोड़ मतों से जीत।

यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री कुंवर जितिन प्रसाद ने आज शाहजहांपुर में अपने आवास प्रसाद भवन में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि 6 वर्षों में योगी सरकार ने यूपी का कायाकल्प किया है।आज पूरे विश्व से लोग भारत मे निवेश कर रहे हैं यह कोई आम बात नही है करीब 33 लाख करोड़ के एमओयू साइन हो रहे हैं।पहले लोग सिर्फ नोएडा में निवेश करना पसंद करते थे लेकिन अब लोग यूपी के हर जिले में निवेश करने को लालायित हो रहे हैं।

#शाहजहांपुर के मेयर की सीट के चुनाव पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जनता से सीधा जुड़ाव है।शाहजहांपुर से लेकर पूरे यूपी में योजनाओं की बौछार हो रही है।जिस शाहजहांपुर की जनता ने सभी 6 विधानसभा सीटों पर कमल खिलाया है।तो ऐसे में शाहजहांपुर में भी विकास की गंगा बही है।निकाय चुनाव में शाहजहांपुर मेयर की रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत होगी।आने वाले लोकसभा चुनाव में भी पीडब्ल्यूडी मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 सीटों की जीत का दावा किया है। विमलेश कुमार तहसील रिपोर्टर पुवायां

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button