उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर
Trending

आज लोकप्रिय भाजपा विधायक श्री चेतराम जी ने नगर पुवायां में महिला चिकित्सालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

शाहजहांपुर पुवायाँ– आज लोकप्रिय भाजपा विधायक श्री चेतराम जी ने नगर पुवायां में महिला चिकित्सालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। माननीय विधायक जी ने कहा की यह चिकित्सालय हमारे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य उपचार में अहम भूमिका निभाएगा l प्रसव के लिए पुवाया क्षेत्र की महिलाओं को शाहजहांपुर जाना पड़ता था इस चिकित्सालय निर्माण से उन्हें प्रसव की सारी सुविधाएं पुवाया महिला चिकित्सालय में मिलेंगीl इस चिकित्सालय में 50 बेड की सुविधा उपलब्ध है। यह चिकित्सालय भारतीय जनता पार्टी की देन है इसकी जितनी सराहना की जाए उतना कम होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे सदस्य विधान परिषद डॉक्टर सुधीर गुप्ता जी, उप जिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय जी, शशि अग्निहोत्री जी, श्रीमती बबली सिंह जी, पुनीत शर्मा जी, राम भजन वर्मा जी, नेतराम वर्मा जी, अधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार जी, डॉक्टर बृजेश जी, डॉक्टर एनके सिंह जी, डॉक्टर रामकुमार जी, डॉक्टर शांति देवी जी, कमलेश कुमार जी सच्चिदानंद जी, स्टाफ नर्स संजू सिंह जी, मंजूषा मुशरा जी, दीक्षा जी, शिखा जी, मोनी जी, साधना जी, पूजा वर्मा जी अखिलेश गुप्ता जी, पवन राठौर जी, अवनीश कुमार जी, रामनरेश जी, शिवम सिंह जी, सुनील कुमार जी, शशि वर्मा जी सहित सीएचओ स्टॉफ, एनम, स्टाफ नर्स सहित अस्पताल प्रबंधन मौजूद रहा।

जिला शाहजहांपुर से पत्रकार अमन शर्मा

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button