अयोध्याआस्थाउत्तर प्रदेश
Trending

कथा व्यास राजित राम तिवारी के मधुर वाणी से चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

मिल्कीपुर/अयोध्या
(जिला संवाददाता रवि शुक्ला)

अयोध्या जनपद मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कहुआ में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य पूज्य श्री राजित राम तिवारी अनुरागी जी महाराज ने कृष्ण जन्म की कथा का मार्मिक ढंग से बदन किया। जिसे सुन श्रोताा मंत्रमुग्ध हो उठे। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के जन्म लेने पर मनोरम झांकी निकाली गई। और महिलाओं ने जमकर सोहर और बधाई गीत गाए। कथा व्यास ने कृष्ण जन्म कथा के बारे में वर्णन करते हुए बताया कि द्वापर युग में पृथ्वी पर राक्षसो के अत्याचार बढने लगे तब पृथ्वी गाय का रूप धारण कर अपनी व्यथा सुनाने के लिए तथा उद्धार के लिए ब्रह्मा जी के पास गई।
यह सुनकर सभी देवता भी बहुत चिंतित हुए। ब्रह्मा जी सब देवताओ एवं पृथ्वी को साथ लेकर भगवान विष्णु के पास क्षीर सागर ले गए। उस समय भगवान विष्णु अन्नत शैया पर शयन कर रहे थे। स्तुति करने पर भगवान की निद्रा भंग हो गई भगवान ने ब्रह्मा जी एवं सब देवताओ को देखकर उनके आने का कारण पूछा तो पृथ्वी ने बताया कि भगवान मैं पाप के बोझ से दबी जा रही हूँ। मेरा उद्धार कीजिए।
यह सुनकर भगवान विष्णु ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता न करें,मैं नर-अवतार लेकर पृथ्वी पर आऊंगा और इसे पापों से मुक्ति प्रदान करूंगा। मेरे अवतार लेने से पहले कश्यप मुनि मथुरा के यदुकुल में जन्म लेकर वसुदेव नाम से प्रसिद्ध होंगे। मैं ब्रज मण्डल में वासुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से कृष्ण के रूप में जन्म लूँगा। तुम सब देवतागण ब्रज भूमि में जाकर यादव वंश में अपना शरीर धारण कर लो। कुरुक्षेत्र के मैदान में मैं पापियों का संहार कर पृथ्वी को पापों से भारमुक्त करूंगा। इसके पश्चात् देवता ब्रज मण्डल में आकर यदुकुल में नन्द यशोदा तथा गोप गोपियो के रूप में पैदा हुए। कथा के दौरान कंस का अत्याचार वासुदेव और देवकी जी को कैद में रखना, भगवान श्री कृष्ण का मथुरा में कारागार के भीतर जन्म सहित अन्य कई रोचक प्रसंगों का कथा व्यास द्वारा मार्मिक वर्णन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कथा व्यास आचार्य पूज्य श्री राजित राम तिवारी अनुरागी जी महाराज श्री अयोध्या धाम
कथा आयोजक कृपा दयाल पांडे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत अमृत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन अयोध्या जनपद मिल्कीपुर क्षेत्र के ग्राम कहुआ में किया गया है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button