कटरा थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।दो करोड़ रुपए कीमत की 500 ग्राम स्मैक सहित तीन मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार।

मीरानपुर कटरा पुलिस अधीक्षक एस.आनंद के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थ पर प्रभावी रोकथाम व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान कटरा थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। दिनांक 29/03/2023 को थाना कटरा पुलिस टीम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थी। तभी समय करीब 3:15 बजे रोडवेज बस स्टैंड कस्बा कटरा के पास तीन मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार। पकड़े गए मादक पदार्थ तस्करों के पास से पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक (जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई गई) और तीन मोबाइल बरामद कर किये हैं। पकड़े गए मादक पदार्थ तस्करों ने पुलिस को अपना नाम आरिस खाँ उर्फ साका पुत्र रुस्तम खाँ निवासी ग्राम बेहरा थाना फरीदपुर, जितेश कुमार पुत्र सतीश यादव निवासी ग्राम भगवानपुर बलरामपुर थाना फतेहगंज पूर्वी, अर्जुन पाल पुत्र चंद्रपाल निवासी मोहल्ला फ़र्रकपुर होली चौराहा थाना फरीदपुर जनपद बरेली बताया है। मादक पदार्थ तस्करों ने संयुक्त रूप से पुलिस को पूछताछ में बताया है कि हम लोग फतेहगंज पूर्वी व कटरा के हाईवे पर बने ढ़ाबो पर स्मैक बेच देते हैं। जब हमारी स्मैक नहीं बिकती है तो हम लोग अन्य जनपदों में जाकर हाईवे किनारे बने होटल व ढाबों पर स्मैक सप्लाई कर देते हैं। आज हम तीनों लोग बस के इंतजार में बस स्टैंड पर खड़े थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया।कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि पुलिस ने आरिस खाँ उर्फ साका के पास से 200 ग्राम, जितेश कुमार के पास से 200 ग्राम, अर्जुन पाल के पास से 100 ग्राम कुल 500 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पकड़े गए मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर, पूछताछ जारी है जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। माता-पिता तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह, हे0कां0 जितेंद्र कुमार, अजय राना, तैय्यब अली, कां0आशीष कुमार शामिल रहे। विमलेश कुमार तहसील रिपोर्टर पुवायां
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


