उत्तर प्रदेशगोंडा
Trending

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार-

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार-

संवाददाता अय्यूब आलम

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला- फुसलाकर व शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-कुनाल सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त थाना कौड़िया क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसला व शादी का झासा देकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना कौडिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौडिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. कुनाल सोनी पुत्र बिहारी लाल सोनी निवासी ग्राम छिरास शुकूलपुरवा थाना कौडिया जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तारकर्ता टीम-
उ0नि0 अश्वनी कुमार दूबे मय टीम।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button