राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने किया 4 करोड़ 83 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने किया 4 करोड़ 83 लाख के कार्यों का भूमि पूजन
इंडिया न्यूज़ दर्पण मनोज गौतम की रिपोर्ट
सतना 29 मार्च 2023/राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने बुधवार को अपने प्रवास के दौरान विधानसभा अमरपाटन अंतर्गत न्यू रामनगर आंतरिक मार्ग के मजबूतीकरण कार्य (लम्बाई 3.00 Km) एवं न्यू रामनगर आंतरिक मार्ग के विशेष मजबूतीकरण कार्य (लम्बाई 10.40 Km) लागत राशि – 04 करोड़ 83 लाख रुपए का विधि-विधान से भूमि पूजन किया तथा उपस्थित जन को संबोधित किया।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि आज बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य की आधारशिला रखी जा रही है। शीघ्र ही समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ इसका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा मैं अमरपाटन क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करता हूं कि आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से हमारी विधानसभा आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित हो रही है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



