अंबेडकर नगरउत्तर प्रदेश
Trending

भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्ष के साथ सम्पन्न बैठक

अंबेडकर नगर ÷ जनपद के प्रभारी मंत्री/खेल एवम युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने बुधवार को अकबरपुर नगर स्थित न्यू सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्ष के साथ सम्पन्न बैठक में संगठन के कार्यों और कार्यक्रमों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए।
प्रभारी मंत्री सहित उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा के पहली बार सहकारी समितियों की चुनाव में भाग लेने और जनपद के 91सहकारी समितियों के चुनाव में भाजपा के 54 और 8 बागी प्रत्याशियों के जीत दर्ज करने पर बधाई देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना किया।कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान तेजी पूर्ण हो रहा है।
भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठन के कार्यों और कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान संगठन के लिए सर्वोपरि है।संगठन की शक्ति कार्यकर्ता ही है।कहा कि भाजपा की सरकारों ने देश और प्रदेश की आम जनता को प्रधान मंत्री और मुख्य मंत्री आवास,निःशुल्क खाद्यान्य,आयुष्मान भारत कार्ड,सामुदायिक शौचालय सहित दर्जनों प्रकार की योजनाओं का लाभ दे रही है।कहा कि पूर्ववर्ती विपक्षी दलों की सरकारों ने देश और प्रदेश में जो व्यवस्था बिगाड़ी थी।उसमे निरंतर सुधार भाजपा सरकार कर रही है।सपा बसपा की सरकारों द्वारा प्रदेश में फैलाए गए आराजकता को भाजपा सरकार खत्म कर रही है। मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह के गोसाईगंज भीटी सम्पर्क मार्ग पर बिसुही नदी पर पुल निर्माण की बात रखी जिस पर कार्यवाही का आश्वाशन प्रभारी मंत्री ने दिया।
बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,मनोज मिश्र, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय,चंद्रिका प्रसाद,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,इंद्रेश निषाद,जिला सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक आदि शामिल रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button