उत्तर प्रदेशबलरामपुर
Trending

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बने पीयूष सिंह उर्फ पिंटू

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बने पीयूष सिंह उर्फ पिंटू

रिपोर्ट – कृष्ण मुरारी

उत्तर प्रदेश किसानों की हक की आवाज़ उठाने वाली देश की सशक्त संगठन भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष सिंह उर्फ पिंटू को बनाया गया है।इससे पहले पीयूष पार्टी के प्रदेश महासचिव पद पर रहकर अपना योगदान दे रहे थे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह ने जनपद महराजगंज निवासी पियुष सिंह ‘पिंटू’ को प्रदेश महासचिव से प्रमोशन कर प्रदेश अध्यक्ष पर मनोनयन कर पार्टी को सशक्त और सुदृढ़ता प्रदान करने की अपील की है।श्री पीयूष महराजगंज जनपद के 2016 से 18 तक भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
पीयूष सिंह शुरू से गरीब जनता, पिड़ितों के सेवा निस्वार्थ भाव से करते आ रहे हैं और उन्हें सफलता दिलाने में भी कामयाब रहे।हमेशा भ्रष्टाचार के बिरूद्ध दमदारी से अपने आवाज को उठाना और भ्रष्टाचारियों को अतिंम पायदान तक पहुचाने में कामयाब भी रहे।
सरकार चाहे किसी भी पार्टी का रहा लेकिन श्री सिंह विपक्ष का भुमिका निभाते हुए गरीब मजदूर व पिड़ितों की आवाज़ गभींरता से उठाते हुए सरकार से उनके समस्या का निस्तारण कराने में हमेशा सफल रहें।
श्री सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भारतीय किसान यूनियन के नौशाद ख़ान , ज़िलाध्यक्ष गोंडा दीपक वर्मा, जिलाध्यक्ष बलरामपुर कृष्ण मुरारी, जिलाध्यक्ष महाराजगंज राजेश गुप्ता ,संजय चौधरी, विजय पटेल,
राजदेव यादव एवं फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रविण गुप्ता तथा दर्जनों पदाधिकारियों एवं शुभ चिंतकों ने बधाई दिया है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button