बीमारी से चिकित्सक का निधन, चंडौस में शोक की लहर।
बीमारी से चिकित्सक का निधन, चंडौस में शोक की लहर।

जनपद अलीगढ़ (गौरव जादौन)
बीमारी से चिकित्सक का निधन, चंडौस में शोक की लहर। कस्बे के रामपुर रोड बर्फ खाने के सामने निजी अस्पताल चलाने वाले चिकित्सक धर्मेंद्र कुमार का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। देर शाम उनके निधन की सूचना पर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। बाजार बंद हो गए। वे डॉक्टरी के साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनके अस्पताल में अनेक गरीब व जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में भी उपचार दिया जाता था उन्हें कुछ दिन पूर्व डेंगू हो गया था जिसके चलते उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था कुछ दिनों से उनकी तबीयत में सुधार भी था लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर स्वजन दिल्ली ले जा रहे थे लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया उनके निधन की सूचना पर कस्बे के व्यापारी वैभव माहेश्वरी पंकज महेश्वरी आलोक अग्रवाल संदीप शर्मा मनोज कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


