देशनौकरीबैतूलमध्य प्रदेश
Trending

सिद्धार्थ चौधरी होंगे बैतूल के नए एसपी सिमाला प्रसाद बनीं रेल एसपी

जिला ब्यूरो चीफ अनिल दवन्डे बैतूल

बैतूल – राज्य शासन ने बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद समेत कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है। बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद को एसपी रेल जबलपुर बनाया गया है। उनके स्थान पर सिद्धार्थ चौधरी बैतूल जिले के नए एसपी होंगे। चौधरी वर्तमान में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ हैं। इसके पूर्व चौधरी खरगोन में पुलिस अधीक्षक रहे हैं।
सिद्धार्थ चौधरी सहित प्रदेश के आठ पुलिस अफसरों को आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अवार्ड पांच फरवरी 2020 को दिया गया था। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के आठ अफसरों को यह आईपीएस अवार्ड दिया गया था।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button