अमेरिकी वैज्ञानिक दल ने की भगवान बुद्ध की पूजा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली कुशीनगर आए

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर :
अमेरिकी वैज्ञानिक दल ने की भगवान बुद्ध की पूजा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली कुशीनगर आए 17 सदस्यीय अमेरिकी वैज्ञानिक दल ने शुक्रवार को महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की विशेष पूजा की। इसके बाद माथा कुंवर, रामाभार स्तूप पर पूजन कर विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना की।यह दल वाराणसी से बृहस्पतिवार की शाम कुशीनगर पहुंचा। महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लुंबिनी के लिए रवाना हो गए। वैज्ञानिकों का दल महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विश्व शांति की कामना की।
दल की अगुवाई कर रहे सागर ने बताया कियह ग्रुप वाराणसी से कुशीनगर पहुंचा है।पूजन-दर्शन करने के बाद कुशीनगर के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक जानकारी गाइड डॉ. अभय कुमार राय से ली। उसके बाद यह दल लुंबनी के लिए रवाना हुआ है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


