उत्तर प्रदेशबस्ती
Trending

थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री गोपाल कृष्ण चौधरी निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम द्वारा थाना वाल्टरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 021/2023 धारा 392, 411 IPC में वांछित अभियुक्ता संगीता पत्नी संतोष निवासी बनियाडीह थाना लौटन जिला सिद्धार्थनगर हाल मुकाम ग्राम चिलौना थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीर नगर उम्र करीब 45 वर्ष को आज दिनांक 23.03.2023 को समय करीब 14.00 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता को महिला आरक्षी के अभिरक्षा में मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-
1- संगीता पत्नी संतोष निवासी बनियाडीह थाना लौटन जिला सिद्धार्थनगर हाल मुकाम ग्राम चिलौना थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर उम्र करीब 45 वर्ष ।

अभियुक्ता का अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 021/2023 धारा 392/411 IPC थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
2. मु0अ0सं0- 154/2022 धारा 379/401/411 IPC थाना सोनहा जनपद बस्ती।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

01. व0उ0नि0 सुरेश कुमार थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
02. उ0नि0 श्री सुभाष मौर्या थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
03. हे0का0 राकेश यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
04. महिला आरक्षी शिवानी वाजपेयी थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button