सतना – शहीद भगत सिंह और उनके साथियों के शहादत पर परिचर्चा संगोष्ठी रविवार को

सतना – शहीद भगत सिंह और उनके साथियों के शहादत पर परिचर्चा संगोष्ठी रविवार को
इंडिया न्यूज दर्पण के लिए सतना से सुनील कुमार दाहिया की रिपोर्ट
सतना। बिगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी प्रगतिशील लेखक संघ सतना ने अमर शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जिसमे शहीद भगत सिंह एवं उनके साथियों के बिचारो की प्रसांगिकता पर एक परिचर्चा रखी गई है।
यूं तो अमर शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस आज 23 मार्च को है। परन्तु प्रतिभागी साहित्यकारो की सहूलियत को देखते हुए यह कार्यक्रम रविवार 26 मार्च को अपराह्न 3 बजे से रखा गया है। क्योकि इन दिनों स्कूलों की परीक्षाएं भी चल रही हैं। अस्तु यह सब देखते हुए रविवार का दिन रखना आवश्यक था।
यह परिचर्चा कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर भवन में रखी गई है। प्रगतिशील लेखक संघ की सतना इकाई के अध्यक्ष संतोष खरे ने सभी साहित्यकारों से इस परिचर्चा में भाग लेकर अपने विचार व्यक्त करने का अनुरोध किया है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



