उत्तर प्रदेशगोंडा
Trending

नाबालिग लडकी के साथ छेडछाड करने का अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार-

नाबालिग लडकी के साथ छेडछाड करने का अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार-

संवाददाता अय्यूब आलम

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने आज दिनांक 22.03.2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने के वांछित अभियुक्त-रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध मे पीड़िता की माता द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रिंकू पुत्र जग्गेश्वर यादव नि0 ग्राम मिर्जापुर रामनाथ थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-171/2023 धारा 354 भादवि व 7/8 पॉक्सो ऐक्ट थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 अखिलेश राही मय टीम।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button