उत्तर प्रदेशबलरामपुर
Trending

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट में दिया धरना

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट में दिया धरना

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध

बलरामपुरपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया। जिला पंचायत से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर कर्मचारियों ने विरोध जताया। कलेक्ट्रेट में धरना देकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
पुरानी पेंशन बहाली योजना संयुक्त मंच के संयोजक दिलीप चौहान के नेतृत्व में केन्द्रीय कर्मचारी, राज्य कर्मचारी, शिक्षक, अभियन्ता, अधिकारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व पेंशनर्स संघ के सैकड़ों कर्मचारी मंगलवार को नार्मल स्कूल स्थित जिला पंचायत परिसर में एकत्र हुए। यहाँ से पैदल मार्च करते हुए संतोषी माता मन्दिर तिराहा, वीर विनय चौराहा, चौक बाजार, मेजर चौराहा, अम्बेडकर तिराहा व तहसील गेट होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचे। पैदल मार्च के दौरान कर्मचारियों ने– बहाल करो हर हाल करो, पुरानी पेंशन बहाल करो, एक देश में दो विधान नहीं चलेगा, हमको नई तुम्हें पुरानी नहीं चलेगा नहीं चलेगा… आदि नारे लगाए।
कलेक्ट्रेट में धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व मण्डल अध्यक्ष वी०एन० उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, राजस्थान व पंजाब की तरह उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन योजना पुन: लागू की जाए। नई पेंशन योजना को वापस लिया जाए। धरने को कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष धनीराम, मंत्री पवन कुमार, लेखपाल संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल मदान, तहसील उतरौला अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर राकेश चौधरी, राम अचल, राज कुमार, आजाद, अरुण मिश्र, गुरूबचन, देव कुमार मिश्र, धर्मेन्द्र शुक्ल, तुलाराम गिरी, विकास कान्त पान्डेय, अनुराग रस्तोगी, राकेश मिश्र, निर्मल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button