चौपाल लगाकर महिलाओं को अयोध्या पुलिस द्वारा किया जा रहा जागरुक।

जनपद अयोध्या में महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने हेतु चौपाल लगाकर महिलाओं के लिये चल रही सेवाओं के बारे में जानकारी देकर अयोध्या पुलिस द्वारा किया जा रहा जागरुक। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या मुनिराज जी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा,नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक करने के साथ साथ साइबर अपराध के प्रति पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा जारी विभिन्न *हेल्पलाइन नंबरों 1090, यूपी112,181 ,1076 आदि* नंबर युक्त पैंपलेट वितरित कर निरन्तर जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बताया गया कि किसी अन्जान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करें।यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करायें।
*जिला संवाददाता रवि शुक्ला अयोध्या उत्तर प्रदेश।*
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


