10,000 रुपये के इनामिया हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त मुन्ना पुत्र मन्ने को किया गया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, गोवध निवारण अधि0 के अभियोग में वांछित 10,000 रुपये के इनामिया हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त मुन्ना पुत्र मन्ने को किया गया गिरफ्तार; गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 240 ग्राम अवैध नशीला पाउडर भी बरामद किया गया है
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 20.03.2023 को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 320/22 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 में वांछित 10,000 रुपये के इनामिया हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त मुन्ना पुत्र मन्ने उर्फ मुन्ने उर्फ मन्नू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 240 ग्राम अवैध नशीला पाउडर भी बरामद किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना हैदराबाद पर मु0अ0सं0 119/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना गोला का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त भी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मुन्ना पुत्र मन्ने उर्फ मुन्ने उर्फ मन्नू नि0 भुड़वारा थाना गोला जनपद खीरी
बरामदगी-
240 ग्राम अवैध नशीला पाउडर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-उ0नि0 दुर्वेश कुमार गंगवार
2-हे0का0 राजेन्द्र गंगवार
3-का0 ऋतुराज सिंह
4-का0 रुपेश गंगवार..
इंडिया न्यूज़ दर्पण जिला संवाददाता सियाराम की खास रिपोर्ट विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें 9415 52 1961
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


