उत्तर प्रदेश
Trending

युवक पर हमले के आरोप में प्रधान के पति पर रिपोर्ट दर्ज

खुटार। युवक पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर की प्रधान बलजीत कौर के पति रंजीत सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खुटार के मोहल्ला बजरिया निवासी संदीप यादव ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। इस बीच रंजीत सिंह कार्यालय में घुस आए और मारपीट की। धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। संदीप ने रात में ही तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। मंगलवार को तमाम पत्रकार थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं प्रधान के पति ने आरोपों को गलत बताया है। आरोप है कि सोमवार रात वे लोग संदीप के साथ थाने पहुंचे तो दरोगा अनंत ने पत्रकारों के साथ अभद्रता की। बल प्रयोग करने की धमकी दी। मंगलवार को पत्रकारों ने एसपी को संबोधित ज्ञापन एडीओ भक्ति दर्शन को देकर दरोगा को सस्पेंड करने की मांग की है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button