पारस फाउंडेशन में महिलाओ ने हर्षौल्लास के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा

पारस फाउंडेशन भवानियापुर में यूरोपियन यूनियन व बार्नफ़ानडेन के सहयोग से चाइल्डफंड इंडिया के प्रतिनिधित्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा का आयोजन दीप प्रज्वलन व महिलाओ के सामाजिक गीत के साथ किया गया | पारस फाउंडेशन टीम से संस्था प्रमुख श्रीमती एकता सिंह जी सभी मुख्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया | जिसमें कृषि विभाग से उप कृषि निदेशक डॉ संजय कुमार त्रिपाठी जी, एफपीओ एसोसियेशन उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष श्री दया शंकर सिंह जी, सहायक विकास अधिकारी कृषि डॉ अमरेंद्र प्रताप सिंह जी, अमित कुमार तिवारी जी, कृषि रक्षा प्रभारी मनोज चौधरी जी, एवं उद्द्यान निरीक्षक सोहावल वेद प्रकाश मौर्या जी व विभिन्न पंचायतो से उपस्थित पी आर आई सदस्य, ग्राम प्रधान, आशा व मिडिया कर्मी सभी लोगों ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार मिले इसके साथ-साथ अपने विभाग द्वारा मिल रहे सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी इसी क्रम में कृषि विभाग से उप कृषि निदेशक डॉ संजय कुमार त्रिपाठी जी ने बताया कृषि सम्मान निधि में केवाईसी करवाये , कृषि यंत्र अनुदान प्राप्त करे उत्तम बीज कैसे प्राप्त हो अपने सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दें कृषि रक्षा प्रभारी मनोज चौधरी जी ने बताया कि हमारा उद्देश्य यहाँ इकट्ठा होने का है यह है कि महिलाओं को अपना अधिकार मिले और महिलाएं घर में घरेलू हिंसा यौन उत्पीड़न या अन्य प्रकार की हिंसा होने पर भी चुप बैठ जाती हैं जबकि अब उन्हें चुप नहीं बैठना है अपनी आवाज बुलंद करनी है | एफपीओ एसोसियेशन उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष श्री दया शंकर सिंह जी, ने बताया महिला दिवस का महत्त्व क्या है हमें समाज में हर कार्य को करना है एवं समाज में आगे आना है अपनी पहचान बनानी है | एफपीसी में किये गये बेहतर कार्य हेतु उप कृषि निदेशक डॉ संजय कुमार त्रिपाठी जी द्वारा दस महिलाओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम में चाइल्डफंड टीम से श्री हिमांशु श्रीवास्तव जी व पारस फाउंडेशन टीम से संस्था प्रमुख श्रीमती एकता सिंह जी राम कुमार, रोहित, राजेंद्र, सतगुरु, शास्वत, नरेंद्र तिवारी अमर, आदि सभी साथी व महिला किसान उपस्थित रहे ।
अयोध्या से इंडिया न्यूज़ दर्पण के कैमरामैंन संजीव यादव के साथ अमर सिंह की खास रिपोर्ट
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


