भाजपा चौक मण्डल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ कार्यकर्ता संगम कार्यक्रम।

शाहजहांपुर 18 मार्च 2023 दिन शनिवार को दोपहर 3:00 बजे भाजपा चौक मंडल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ता संगम का आयोजन हिंदुस्तान मैरिज लान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। विष्टि अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार व एमएलसी डॉ सुधीर गुप्ता मौजूद रहे। वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। चौक मंडल के प्रभारी डॉ हेमेंद्र वर्मा जी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देने के लिए कहा। राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार ने कहा इस तरह के कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने का काम करता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा एक अच्छा कार्यकर्ता बनने के लिए एक अच्छा इंसान बनना पड़ेगा प्रतिदिन अपने दिनचर्या में उपयोगी घंटों का मूल्यांकन करें समय का सदुपयोग करने वाला कार्यकर्ता निश्चित ही तरक्की करेगा उन्होंने अपना समय बरबाद ना करे तो उसकी उपयोगिता करके अच्छे कामों में लगाये टेक्नोलॉजी का पूरा उपयोग करे तथा समाज व देशहित के कार्य करे । मंत्री जी ने विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना ने कार्यक्रम में आए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी कार्यकर्ताओं के ऊपर पुष्प वर्षा की गई संचालन मनीष गुप्ता व आयुष शंखधार ने किया।
कार्यक्रम में महानगर महामंत्री नवनीत पाठक अरविंद राजपाल सदस्य विधान परिषद सुधीर गुप्ता निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव महानगर उपाध्यक्ष डॉ हेमेंद्र वर्मा सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ बाल्मीकि निवर्तमान नगर अध्यक्ष भाजपा अनिल बाण एंड कैण्ट बोर्ड के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित ब्लॉक प्रमुख गढ़ नमित दीक्षित प्रियांशु रघुवंशी श्री दत्त शुक्ला उपस्थित रहे lचौक मंडल के महामंत्री पंकज सक्सेना, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता संजीव कटियार रामनिवास गौतम अनूप गुप्ता आलोक भारती विनायक कपूर दिव्यांश सिंह अनुज वर्मा अनूप मौर्य हिमांशु आनंद श्री कृष्ण वर्मा माया प्रकाश दीक्षित पंकज सक्सेना माया प्रकाश दीक्षित राकेश गुप्ता अरुण शुक्ला सुधा गुप्ता पूनम मल्होत्रा रामकुमार वर्मा आलोक भारती अमित सक्सेना रमेश पाल अनूप मौर्या हिमांशु आनंद श्री कृष्ण वर्मा ज्योति गुप्ता शरण अग्निहोत्री सुबोध मिश्रा नवीन गुप्ता राजेश सारस्वत सुरेश चंद वर्मा कमल किशोर गुप्ता संजय कुमार राजीव गुप्ता इंद्रपाल बाल्मीकि अर्पित मौर्या योगेंद्र कुमार अभय चौहान आशुतोष शुक्ला अमन वर्मा देवेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विमलेश कुमार तहसील रिपोर्टर पुवायां
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


