उत्तर प्रदेशबदायूं
शीतगृह हादसे के मृतक आश्रितों को दी गई 05-05 लाख रुपए की धनराशि

बदायूँ : 18 मार्च। जनपद चंदौसी स्थित शीतगृह में हुए हादसे बदायूँ के भी दो मजदूरों बिसौली के ग्राम एत्मादपुर निवासी दिलशाद पुत्र कल्लू व ग्राम बझेड़ा निवासी सोमपाल पुत्र ब्रहमचारी की भी मृत्यु होने पर जिलाधिकारी मनोज कुमार ने इस घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है। डीएम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार पटेल ने दोनों मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के अन्तर्गत पांच-पांच लाख रुपए का प्रमाणपत्र देते हुए धनराशि ई-मेंट के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांत्रित कराई है।
बदायूं से ब्यूरो चीफ योगेश कुमार
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


