लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

संवाददाता अय्यूब आलम
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त-प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था । जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. प्रदीप कुमार पुत्र फूलचन्द निवासी दुबहा थाना निघासन जनपद लखीमपुरखीरी।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु०अ०सं० 78/2023 धारा 363,366,506 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोंडा
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय टीम।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


