उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
Trending

भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद महिला मोर्चा द्वारा

भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद महिला मोर्चा द्वारा

इंडिया न्यूज़ दर्पण गाजियाबाद ब्यूरो नरेंद्र बंसल

17 मार्च 2023 को
बंधन बैंकट हॉल रामेश्वर पार्क में ‘सुषमा स्वराज अवार्ड’ कार्यक्रम आयोजित किया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं

राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की अध्यक्षा गीता शाक्य ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध एवं सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाली महिलाओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए देशभर में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं।
जिसका लाभ प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को मिल रहा है।

जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया कि (सुषमा स्वराज अवार्ड) जनपद की उन प्रबुद्ध महिलाओं को दिया जा रहा है, जो शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, या अन्य किसी सामाजिक संगठन में रहते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं।

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार के चलते हमारी बेटियां,बहनें, एवं मातृ शक्ति सुरक्षित महसूस करती हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा ने तथा संचालन
रितु चौधरी ने किया।

इस दौरान मुख्य रूप से
महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडित अंजू चौधरी, अचला सिंह, कार्यक्रम संयोजिका विनीता सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रही

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button