वायरल आडियो के खिलाफ ब्राह्मण संगठनों ने डीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन

एसपी एस आनंद को ज्ञापन देते ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी
आडियो में ब्राह्मणों को अपशब्द कहने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर एसपी से भी मिले ब्राह्मण समाज के नेता
वायरल आडियो में अपशब्द कहने वाले के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की ब्राह्मण संगठनों ने दी चेतावनी
शाहजहांपुर (एसएनबी)। विगत 1 सप्ताह से ब्राह्मण पत्रकारों को गाली देते हुए पुलिस अधीक्षक से पांच हजार रुपए प्रतिमाह दिलवाने की बात कहते हुए एक गैर ब्राह्मण व्यक्ति का जो आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। उसको लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सहित ब्राह्मणों के तमाम संगठनों ने पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह को देकर वायरल हो रही आडियो में गाली देने वाले दोषी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर आडियो की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की गई। ब्राह्मण संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए प्रशासन से कहा यदि एक सप्ताह के अंदर इस पर हमारी मांगे पूरी न की गई और दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज न हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ने व उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी समस्त नैतिक जिम्मेदारी जिला एवं पुलिस प्रशासन की होगी।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष गोपाल अग्निहोत्री, ब्राह्मण समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डा. विजय पाठक, डा. सोमशेखर दीक्षित, ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी, अशित पाठक, कीर्ति पांडे, अंजली शर्मा, ममता तिवारी, सोनल शर्मा, मधु शर्मा, मंजू शुक्ला, विश्वनाथ त्रिपाठी, भावना तिवारी, संजीव अवस्थी, आलोक द्विवेदी, एडवोकेट अरुण दीक्षित, एडवोकेट जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा विवेक पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष एकीत ब्राह्मण महासंघ सहित सुबोध मिश्रा, अखिल मिश्रा, सचिन पाठक, निर्विकल्प द्विवेदी, आलोक मिश्रा, दीप पंडित, राहुल मिश्रा, राहुल शुक्ला, जितिन तिवारी, आशीष शर्मा, स्वपिल शर्मा, शिवम मिश्रा, अजय मिश्रा, रजनीश ओझा, पंचम द्विवेदी, रूपेश पांडे, राहुल शुक्ला, विनय मिश्रा, अतिरेक मिश्रा सहित जनपद के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के सैकड़ों ब्राह्मण उपस्थित रहे।
विमलेश कुमार तहसील रिपोर्टर पुवायां
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


