उत्तर प्रदेशउन्नाव 
Trending

त्याग और आदर्श की मूर्ति बने किसान मोर्चा जिला महामंत्री जितेन्द्र पटेल

वर्तमान में हो रहे कोआपरेटिव साधन समिति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विकास खण्ड सिकंदरपुर कर्ण hnoअंतर्गत ग्राम हरसिंहपुर मजरा पंसारी निवासी भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ट नेता तीसरी बार के जिला महामंत्री जितेन्द्र पटेल जी के पिता काली चरण को साधन सहकारी समिति पंसारी में अध्यक्ष पद का प्रत्यासी घोषित किया था। किन्तु उसी समिति पर सराय पंसारी के भाजपा बूथ अध्यक्ष जय विन्द पटेल ने अपनी पत्नी शिवकन्या का नामांकन करा दिया था। आज नामांकन पत्र वापसी के दिन बूथ अध्यक्ष जय विन्द पटेल ने जिला महामंत्री जितेन्द्र पटेल से विजयी होने का आशीर्वाद मांगा।
जिसके चलते जितेन्द्र पटेल ने भारतीय जनता पार्टी की विचार धारा, अंत्योदय विकास और त्याग की भावना का बृहद उदाहरण पेस करते हुवे उन्होंने अपने बूथ के कार्यकर्ता को सम्मान व स्नेह देते हुए अपने पिता काली चरण का नामांकन पत्र वापस ले लिया, जितेन्द्र पटेल ने बताया की मेरे अंतः करण में भाजपा विचार धारा पूर्ण रूप से आक्षादित है । भाजपा का सच्चा कार्यकर्ता लेने से ज्यादा देने की अवधारणा पर यकीन करता है। उन्होंने कहा की मुझे व्यक्ति विजय नही बल्कि भाजपा पार्टी विजय चाहिए, उन्होंने कहा मैं भाजपा और अपने समाज के उत्थान के लिए वह प्रतिपल प्रतिबद्ध हूं।
रंजीत कुमार रिपोर्टर
इंडिया न्यूज़ दर्पण

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button