उत्तर प्रदेशबदायूं
Trending

जब मुस्लिम समाज कांग्रेस को वोट करता था तब भाजपा सिर्फ 2 सीटों पर सिमट जाती थी,,,,

अगर हम खुलकर कांग्रेस के साथ आ जाएंतो अन्य पीड़ित जातियां भी हमारे हमारे साथ खड़ी होंगी

प्रांतीय आवाहन उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा चलाए जा रहे आपकी पार्टी ,आपके गांव ,कार्यक्रम के अंतर्गत आज तीसरे दिन 12 मार्च को जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन चौधरी वफाती मिया के नेतृत्व में शेखुपुर विधानसभा के ग्राम सकरी जंगल, बाराचिरा, शेखूपुर,और रमजानपुर 4 गांव में,में नुक्कड़ सभा कर राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी के संदेश को लोगों तक पहुंचाया यहां पर 15 नौजवानों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिला सचिव कल्लू अंसारी के आवास सकरी जंगल गांव में बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के चेयरमैन चौधरी वफातीमिया ने कहा कि अगर आप और हम कांग्रेस पार्टी के साथ खुलकर आ जाते हैं तो अन्य पीड़ित जातियां भी हम लोगों के साथ खड़ी नजर आएंगी पीछे आपने देखा होगा कि 2009 के लोकसभा के चुनाव में आपके कांग्रेस को वोट करने के कारण अन्य जातियां भी कांग्रेस के साथ खड़ी थी तब हमारे उत्तर प्रदेश में 22 लोकसभा की सीटें कांग्रेस ने जीती थी उन्होंने कहा कि सपा की रणनीति रहती है कि केंद्र में भाजपा के रहने से राज्य में मुसलमान भय के कारण सपा को वोट करेगा इस रणनीति का हम बार-बार शिकार हो रहे हैं सच तो यह है कि जब तक हम और हमारा समाज सपा बसपा जैसे अन्य छोटे दलों को वोट करता रहेगा तब-तब केंद्र और प्रदेश में भाजपा को सत्ता से कोई नहीं हटा सकता उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज पर जुल्म और अत्याचार की इंतहा हो गई है हमारे नौजवानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और हमारा वोट लेने वाली पार्टियां आज खामोश है हमारी लड़ाई सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी जी संसद से लेकर सड़क तक लड़ रहे हैं तब हमको सोचना चाहिए कि हमारा सच्चा हितैषी कौन है
जिला सचिव इकरार अली हाजी ताहिर उद्दीन ने कहा कि आज हमारे समाज के साथ हो रहे जुल्म पर हमारी आवाज को दबाया जा रहा है जब चुनाव का समय होगा तब यही पार्टियों के नेता हमें फिर वहलाएंगे और वोट लेने में कामयाबी हो जाते हैं परंतु हमारे साथ हो रहे जुल्म अत्याचार पर यह लोग मुंह बंद कर लेते हैं लेकिन
अब समाज जागरूक हो गया है पूरा देश महंगाई की आग में झुलस रहा है और कांग्रेस की ओर आस भरी निगाहों से देख रहा है
पार्टी के जिला प्रवक्ता मास्टर मोहम्मद अजीम ने कहा कि हमारा समाज शिक्षा में तो पिछड़ा है ही राजनीति के क्षेत्र में भी काफी पिछड़ा हुआ है आज के नौजवान और हमारे बुजुर्ग वे कहते हैं कि हमें राजनीति से क्या लेना देना यही उनके पिछड़ेपन का कारण है सबसे पहले हमारी नई पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ना चाहिए जब हमारा समाज शिक्षित हो जाएगा तब अपने हक और अधिकारों को समझेगा आज कांग्रेस समाज के हर तबके की लड़ाई को लड़ रही है चाहे अल्पसंख्यक हो पिछड़े दलित हो महिला हो मजदूर हो व्यापारी हो किसान हो इस सरकार में सब परेशान हैं और कांग्रेस ही उनकी आवाज को उठा रही है नौजवानों को चाहिए कि अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़े और प्रियंका गांधी जी के और राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करें
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अब्दुल सलाम जिला महासचिव मोदी मियां चौधरी शमीम अच्छे मियां, इब्राहिम अंसारी, अरशद मोहम्मद, शाहरुख ,मोहम्मद उमर, हबीब अंसारी ,गुड्डू ,सलमान, अरशद अंसारी, नौसे, इकरार, छोटे, अफसर, न्याय अहमद , अंसार, वली मोहम्मद, शमशेर, आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button