पतंजलि योगपीठ से सेवाव्रती बहनों का दौरा संगठन विस्तार के लिए दिए आवश्यक निर्देश

पतंजलि योगपीठ से सेवाव्रती बहनों का दौरा संगठन विस्तार के लिए दिए आवश्यक निर्देश किया योग कक्षाओं का निरीक्षण
महिलाओं को ईश्वर ने जीवन निर्माण के लिए बनाया है उन्हें अपनी इस शक्ति को पहचानकर कार्य करना होगा। योग कक्षाओं के विस्तार से ही हम समाज का आदर्श रूप गढ़ सकते हैं। यह कहना है साध्वी देवपवित्रा का जो महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी शशि आर्य के साथ बस्ती पहुँचीं थीं। उनके साथ ही पतंजलि योगपीठ से साध्वी देवपुण्या भी बस्ती पहुंची। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत व किसान सेवा समिति के योग शिक्षक शिक्षिकाओं की बैठक लेते हुए उन्होंने शिक्षकों की कक्षाओं के बारे मे जानकारी ली और संगठन विस्तार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इससे पूर्व प्रातःकाल उन्होंने गांधी नगर, मडवानगर, जिला अस्पताल, पाण्डेय पोखरा की कक्षाओं का निरीक्षण किया। अपराह्न काल में रोडवेज स्थित एक मैरेज हाल में वैदिक यज्ञ कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने योग को अपडेट करने व घरेलू नुस्खे बताए साथ ही विभिन्न हस्तमुद्राओं के बारे में भी जानकारी दी। महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी कामना पाण्डेय ने बताया कि महिलाओं में योग के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष चंद्र आर्य जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति एवं ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ने भी जिले में संगठन को विस्तार देते हुए योग कक्षाएं लगाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आजीवन सदस्य सरोज त्रिपाठी, कैलाशी राजेश श्रीवास्तव, विजय कुमार जवाहरलाल नवल किशोर चौधरी शिवानी शुक्ला संजीव कसौधन रश्मि गुप्ता अनुपमा श्रीवास्तव पुष्पा सिंह रंजना त्रिपाठी संध्या दीक्षित सीमा चौरसिया रिचा सिंह चंद्र प्रकाश चौधरी सहित अनेक योग शिक्षकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


