होली के रंगों में रंग कर जीएफ कॉलेज के छात्रों ने दिया भाईचारे का संदेश।

होली का त्यौहार सर पर है और साथ ही वार्षिक परिक्षाओं का भी। परिक्षाओं के डर से छात्रों को समझ नहीं आ रहा की होली की खुशी मनाये या परिक्षाओं की तैयारी करे। कालेज व स्कूलों में होली की छुट्टी का आदेश होते ही रंगो की मस्ती छाने लगी। स्कूल/महाविद्यालय बंद होने से पहले ही छात्रों ने अबीर गुलाल लगाकर अपने प्रियजनों एंवम सहपाठियों को अपने प्रेम के रंग में रंगना शुरू कर दिया। साथ मैं सदर थान SHO को जाकार होली की शुभकामनें और बधाई सभी छात्रों ने दी ऐसे ही प्रेम व भाईचारे के रंग छात्र भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नगर महामंत्री सचिन सैनी व् आशु मिश्रा सूर्य गांधी अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में गांधी फैज ए आम कॉलेज के छात्रों ने उड़ाए एवं खुशी जाहिर की।
आशु मिश्रा ने बताया सभी हिन्दू मुस्लिम छात्रो ने एकत्र होकर गांधी फैज ए आम कॉलेज मे होली का पावन उत्सव मनाया एवं गले लग कर होली की शुभकामनाएं दी। सचिन सैनी ने और जानकारी देते हुए बताया कि शाहजहांपुर गंगा जमुनी तहजीब स्थापित वह पावन भूमि है जहां हिंदू मुस्लिम भाईचारा संपूर्ण देश को ही नहीं विश्व को भी गंगा जमुनी भाईचारा का सुंदर उदाहरण देता आ रहा है। यहां मनाया जाने वाला होली का त्यौहार अपने आप में ही वैश्विक पटल पर एक अलग पहचान रखता है। नवाब साहब का जुलूस जो एकमात्र शाहजहांपुर में ही निकाला जाता है भाईचारे व आपसी सौहार्द के नये आयाम स्थापित करता है। इसी जुलूस को जूता मार होली या लाट साहब का जुलूस बोलते हैं जो प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षण मे पढ़ाया जाने वाला एक मुख्य व रोचक विषय है। में होली की खुशी में शामिल होने छात्रों अनुराग एमान प्रभात पियूष राठौर ऋषभ वरुण रोहित आदि लोग मौजद रहे *विमलेश कुमार तहसील रिपोर्टर पुवायां*
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



