उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए और गन्ना किसानों को ट्रैक्टर की सौगात

सोमवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए और गन्ना किसानों को ट्रैक्टर की सौगात दी है। दरअसल, उन्‍होंने सहकारी गन्ना एवं चीनी मिल समितियों में स्थापित फार्म मशीनरी बैंकों हेतु 77 ट्रैक्टर्स को हरी झंडी दिखाई और रवाना किया।अन्नदाता किसानों को दिया जा रहा योजना का लाभ :इस अवसर पर कार्यक्रम में गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण, संजय आर भूसरेड्डी गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव संजय और भूसरेड्डी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। तो वहीं, CM योगी आदित्‍यनाथ ने कार्यक्रम में अपना संबोधन भी दिया और कहा- प्रदेश में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना का लाभ 2.60 करोड़ अन्नदाता किसानों को दिया जा रहा है। योजान्तर्गत विगत साढ़े 3 वर्षों में ₹51 हजार करोड़ से अधिक राशि किसानों के बैंक खाते में पहुंचाई गई है। किसान को समय पर बीज, खाद्य, तकनीक व खेत को पानी मिले और समय पर उसकी उपज का उचित दाम मिल जाए… हमारा अन्नदाता किसान तो यही चाहता है।

अवनीश कुमार कश्यप शाहजहांपुर

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button