स्कूल पत्रिका टाइम फॉर किड्स का विमोचन समारोह का आयोजन किया गया

हा़जी असरार अहमद खान पब्लिक स्कूल नौडिहवा खरहना में स्कूल पत्रिका टाइम फॉर किड्स का विमोचन समारोह का आयोजन किया गया।
नौडिहवा खरहना / सादुल्लाह नगर : आज दिनांक 5 मार्च 2023 को बलरामपुर जनपद के उतरौला तहसील के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के नौडिहवा खरहना में स्थित हा़जी असरार अहमद खान पब्लिक स्कूल में स्कूल पत्रिका टाइम फॉर किड्स का विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल पवन मिश्रा के द्वारा किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने नाटक के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं स्वावलंबी बनने का उद्देश्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाजी इस्माईल इण्टर कॉलेज सादुल्लाह नगर के प्रिंसिपल एस०के० सक्सेना ने कहा कि पत्रिका के अवलोकन से ये स्पष्ट हो गया है कि स्कूल के छात्रों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास अच्छे तरीके से हुआ है मुझे प्रसन्नता है कि बच्चों में जो शिक्षा के प्रति सजगता दिखाई देती है वो काबिले तारीफ़ है , हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ज्यादातर अपने जिम्मेदारियों से बचने के लिए गरीबी का बहाना बनाते हैं और अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजते हैं जिसपर मेरा कहना है कि एक रोटी कम खावो लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ावो।
मुख्य अतिथि थाना सादुल्लाह नगर के सब इंस्पेक्टर अब्दुल कादिर खान ने बच्चों को संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर जी के बारे में बताया कि डॉ साहब एक गरीब परिवार में पैदा हुए और शिक्षा के बलपर वे संविधान निर्माता बने। बाबा साहब ने कहा है कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाडे़गा , शिक्षा ना तो कोई हमसे छीन सकता है और ना ही बंटवारा कर सकता है। शिक्षा के बिना ये हमारा जीवन अधूरा है। आप हमारे देश के भविष्य हैं। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मिन्हाजुल आब्दीन खान ने कहा कि हमें लोगों की सोच को बदलना है कि गांव के लोग अनपढ़ होते हैं हमें शिक्षा के बलपर डाक्टर , इंजीनियर ,आईपीएस बनकर दिखाना है और ये तभी संभव हो सकता है जब हम पढ़ेंगे। मैनेजर जमशेद असरार खान ने अतिथियों का आभार जताया। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथियों , पत्रकारों , संभ्रांत व्यक्तियों एवं बच्चों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र , स्कूल पत्रिका , पेन एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रिंसिपल एस०के० सक्सेना (HIIC सादुल्लाह नगर) , प्रिंसिपल अबुल हाशिम खान (एम०वाई०उस्मानिया ), शाखा प्रबंधक मिन्हाजुल आब्दीन खान , सब इंस्पेक्टर अब्दुल कादिर खान , प्रिंसिपल पवन मिश्रा, मैनेजर जमशेद असरार खान , को मैनेजर जमशेद खान , डायरेक्टर शमीम खान , को सिक्रेटरी परवेज खान , सिकंदर खान , खुर्शीद खान , खुशनूद खान एवं स्टाफ संभ्रांत व्यक्तियों सहित स्कूल के बच्चे काफी संख्या में उपस्थित रहे।
क्राइम संवाददाता बलरामपुर से कृष्ण मुरारी की रिपोर्ट।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



