अंबेडकर नगरउत्तर प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

अंबेडकर नगर ÷ विधान सभा क्षेत्र कटेहरी और जलालपुर की सभी मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं की बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी,विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा राजनैतिक संगठन ही नहीं अपितु एक विचार धारा है। भाजपा में समाज और देश हित की योजना रचना पर बृहद कार्य करने की जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाता है।कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता बनाए रखने और उसके उत्थान के लिए कटिबद्ध है।भाजपा के संगठन की मजबूती से देश और समाज को मजबूती मिली है।भाजपा सरकारों की कार्यशैली से देश की सांस्कृतिक विरासत पुनर्जीवित हुई है।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आवाहन करते हुए कहा कि संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं का समूह तैयार करने में सामाजिक समीकरण को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।कहा कि आगामी लोकसभा आम चुनाव में जीत की गाथा लिखने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका होगी।दोनों विधान सभा क्षेत्र की सभी मंडलों के बूथ सशक्त और क्रियाशील हो इस पर गम्भीरता से कार्य किया जाना चाहिए। कहा कि आपके पौरुष और कार्यकुशलता से हर परिणाम भाजपा के पक्ष में आ रहा है और आगे भी आयेगा

जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय की विज्ञप्ति के अनुसार विधान सभा क्षेत्र कटेहरी और जलालपुर की कार्यशाला में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,पूर्व विधायक सुभाष राय,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,रमा शंकर सिंह,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह, जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री संजय सिंह,चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,सोशल मीडिया जिला संयोजक शाश्वत मिश्र, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी, डाक्टर विनोद कुमार,कपिल देव तिवारी,राम बहाल वर्मा,मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह,दिलीप तिवारी,आनन्द श्रीवास्तव,अमर जीत मौर्य,सुभाष वर्मा,संजीव मिश्र,रणंजय सिंह,अनिल वर्मा,हरि दर्शन राजभर,राजाराम मौर्य, विपिन पाण्डेय,राम सूरत वर्मा आदि मौजूद रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button