अंबेडकर नगरउत्तर प्रदेश

होली एवं शब-ए-बारात को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु

अंबेडकर नगर 05 मार्च 2023।आगामी त्योहारों होली एवं शब-ए-बारात को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा तथा उप जिलाधिकारी टांडा दीपक वर्मा की उपस्थित मे तहसील टांडा के अंतर्गत नगर पंचायत इल्तिफातगंज सभागार में उप जिलाधिकारी दीपक वर्मा, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत इल्तिफातगंज तथा हिन्दू मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ तैयारी बैठक आयोजित किया गया।बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि असामाजिक व अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाए।बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को बिजली, पानी एवं साफ सफाई, फागिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव की सुदृढ़ व्यवस्था त्योहारों के दौरान करने हेतु निर्देशित भी किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित हिंदू मुस्लिम धर्मगुरुओं से त्यौहार के संबंध में वार्ता भी किया गया। उपस्थित सभी नागरिकों द्वारा आश्वासन दिया गया कि हम लोग त्यौहार को मिलजुल कर मनाएंगे।माननीय मुख्यमंत्री जी के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को इसे लागू करने के कड़े निर्देश दिए गए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी महोदय द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि सभी धर्मों के लोग त्यौहार को मिलजुल कर मनाएं।इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं सुरक्षाबलों के साथ टांडा तहसील के अंतर्गत नगर पंचायत इल्तिफातगंज के विभिन्न स्थानों इल्तिफातगंज बाजार, ईश्वर नगर, अंसार गंज तथा आजाद नगर में पदमार्च कर नगरवासियों को सुरक्षा ब्यवस्था का भरोसा दिलाया। साथ ही साथ जिलाधिकारी महोदय तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा होलिका दहन स्थानों का भी जायजा लिया गया। किसी प्रकार का कहीं पर विवाद की स्थिति नहीं पाई गई।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button