बैतूलमध्य प्रदेशसतना
Trending

होली पर्व के मद्देनजर मैहर थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

मैहर। नगर में कानून व्यवस्था को कायम रखने एवं होली के त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने हेतु मैहर थाने में शांतिसभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चर्चा के दैरान निर्णय लिया गया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। DJ पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
होलिका दहन पारंपरिक स्थानों पर ही किया जाएगा। विधुत पोलों तथा विधुत तारो से दूरी बनाई जाएगी। एक मोटरसाइकिल पर 3 लोगों के बैठने पर शख्त कार्यवाही की जावेगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को कतई नही बक्शा जाएगा। बैठक के दौरान मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी, मैहर CMO रवि गुप्ता, मैहर JE शिवनारायण त्रिपाठी,SI सेंगर, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, अशोक चौबे, सनत गौतम, समाजसेवी दिलीप त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश चौरसिया, इंद्रजीत पटेल, मनीष पाठक, जावेद भाई, बबलू टेलर, असरफ अली, पंकज कुशवाहा, मुनि चौरसिया एवं अन्य गणमान्य नागरिक पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button