उत्तर प्रदेशगोंडा
Trending

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

संवाददाता अय्यूब आलम गोंडा

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त घनश्याम उर्फ झप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना वजीरगंज मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज में विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. घनश्याम उर्फ झप्पू यादव पुत्र भग्गल यादव निवासी प्रभूपुरवा बहदुरा थाना वजीरगंज जनपद गोंडा।

*पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-107/2023, धारा 376, 363, 366 भादवि व 5/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 रामअवतार यादव मय टीम।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button