अयोध्याउत्तर प्रदेश
Trending

अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया

भेलसर(अयोध्या)मवई पुलिस व आबकरी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को मवई थाना क्षेत्र के ग्राम बरतरा में छापा मार कर तीस लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ रुदौली सत्येंद्र भूषण तिवारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक मवई ओम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक श्याम प्रताप मल्ल व उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह,आबकारी हेड कांस्टेबल पवन कुमार,विनोद कुमार,रामाश्रय यादव,जोगेन्द्र यादव व विष्णु गौतम द्वारा ग्राम बरतरा के राम धीरज रावत पुत्र जेनू के यहां छापा मार कर दो प्लास्टिक की पिपियों में तीस लीटर अवैध शराब तथा अवैध शराब बनाने का उपकरण व तीन कुन्तल लहन बरामद किया है।प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि राम धीरज को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है और मौके पर मिले तीन कुन्तल लहन को नष्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट धीरेन्द्र मिश्रा

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button