उमेश पाल हत्याकांड में शहीद संदीप निषाद के घर पहुँचे निषाद पार्टी सुप्रीमो

परिजनों से मुलाकात कर बाँधा ढांढस,शहीद संदीप निषाद के नाम पर सड़क,स्मारक, पत्नी को सरकारी नौकरी, परिजनों को सरकारी सहायता मुहैया करवाई जाएगी।
आजमगढ़ 26 फरवरी– मा0 मंत्री, मत्स्य विभाग, उ0प्र0, डा.संजय कुमार निषाद ने उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह गनर संदीप निषाद कि हुई हत्या पर उनके पैतृक निवास ग्रामसभा बसही अहिरौला, जनपद आजमगढ पहुंच कर परिजनो से मिलकर सांत्वना एवं ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनो को आस्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुख कि घड़ी मे उनके साथ है। उन्होंने ने कहा कि संदीप निषाद ने बहुत ही बहादुरी का परिचय देते हुए मुकाबला करते हुए शहीद हुए है, उन्हे शहीद का दर्जा दिया गया।
मा0मंत्री जी ने मृतक के पिता जी से कहा कि संदीप निषाद के नाम पर गांव मे स्मारक, सड़क एवं अन्य विकास कार्य कराए जाएगे।
उन्होने कहा कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, सरकारी आवास, पेंशन एवं अनुमन्य सुविधाए सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। उन्होने मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी श्री नवीन प्रसाद को निर्देश दिया कि स्मारक बनाने के लिए जमीन को चिन्हित कर लें, यदि ग्राम सभा की जमीन ना हो तो उसके बदले मे किसान को दूसरी जगह दुगुनी जमीन देकर गांव के किसान से
जमीन ले लें। उन्होने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि 15 दिन के अन्दर समस्त कागज़ी कार्यवाही पूर्ण कर अनुमन्य सरकारी सुविधाएं देना सुनिश्चित करें।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



