मणिकर्णिका अवार्ड से सम्मानित निशी राठौर मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बनकर शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रही

मणिकर्णिका अवार्ड से सम्मानित निशी राठौर मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बनकर शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रही
जिला ब्यूरो चीफ अनिल दवन्डे बैतूल
शाहपुर। मुश्किलें हर किसी के जीवन में आती हैं। कुछ उलझकर अपना रास्ता भटक जाते हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो उन मुश्किलों का मजबूती से सामना कर विजेता बनते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बैतूल जिले के शाहपुर की रहने वाली निशी राठौर ने। घर में आर्थिक संकट होने से उनकी पढ़ाई में काफी कठिनाईयां आईं, बावजूद निशी ने हिम्मत न हारी। उन्होंने अपने क्षेत्र में ही चाय की दुकान खोल दी। उनका ये रोजगार सही ढंग से चलने लगा और परिजनों का जीवन आसान हो गया। लोग उसमें
परिवार के लिये मजबूत सहारा बनीं निशी के इस संघर्ष के लिए उन्हें वर्ष 2022 में मणिकर्णिका अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन सबके बीच निशी की जिज्ञासा थी की वह प्रोफेशनल वातावरण में कार्य कर अपने कौशल को निखारे। तब मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम उनके लिए सफलता का साधन बना। और अब निशी मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बन चुकी हैं। सीएम फैलो मंदीप परिहार के मार्गदर्शन में वह शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रही हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



